झारखंड
Hazaribagh: TPC के जोनल कमांडर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Tara Tandi
2 July 2025 1:39 PM IST

x
Hazaribagh हज़ारीबाग़ : जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना केरेडारी-बुंडू रोड पर गेरुआ नदी के समीप हुई है. युवक को सीने में गोली मारी गयी है. मृतक युवक की पहचान टीपीसी उग्रवादी संगठन के जोनल कमांडर अनीश अंसारी के रूप में हुई है. संगठन में हुए आपसी विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है.
हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस
जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने बुधवार की सुबह शव को देखा. इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की तलाश में जुटी है. संगठन में हुए आपसी विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है. हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.
TagsHazaribagh TPC जोनल कमांडरगोली मारकर हत्याजांच जुटी पुलिसHazaribagh TPC zonal commander shot deadpolice investigatingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





