झारखंड

Hazaribagh: पुलिस मुठभेड़ में इनामी नक्सली सहदेव सोरेन मारा गया

Admindelhi1
15 Sept 2025 3:48 PM IST
Hazaribagh: पुलिस मुठभेड़ में इनामी नक्सली सहदेव सोरेन मारा गया
x

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले में आज सुबह पुलिस और प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी सहदेव सोरेन समेत तीन नक्सली मार गिराए गए। यह मुठभेड़ सुबह करीब 6 बजे गीरहोर थाना क्षेत्र अंतर्गत पनतीतरी जंगली क्षेत्र में ( बोकारो एवं गिरिडीह का सीमावर्ती क्षेत्र ) में हुई। झारखंड पुलिस के आईजी (अभियान) माइकल राज एस ने इसकी पुष्टि की है अधिकारियों के अनुसार, मारे गए सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश और अन्य दो नक्सलियों के शव बरामद हो गए हैं। हुआ है।

सहदेव सेंट्रल कमेटी का सदस्य था। इस मुठभेड़ में सैक सदस्य 25 लाख का इनामी रघुनाथ हेंब्रम उर्फ चंचल और 10 लाख का इनामी जोनल कमांडर बिरसेन गंझू भी मारा गया । मौके से तीन एके-47 राइलफ बरामद की गई हैं। मुठभेड़ में कोबरा, गिरिडीह और हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही। सर्च अभियान जारी है।

Next Story