झारखंड
Hazaribagh: डेकोरेशन-पटाखा दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान
Tara Tandi
10 Jun 2025 6:41 PM IST

x
Hazaribagh हजारीबाग: जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र के मुख्य चौक पर मंगलवार की दोपहर मधुबन डेकोरेशन के घर और दुकान में भीषण आग लग गई. आग इतनी भयावह थी कि इसने पास की राजेश गुप्ता और रोशन गुप्ता की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया. अनुमान के मुताबिक इस अग्निकांड में लगभग 25 लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.
आग की चपेट में आने से घर में रखे सजावट के सामान और लाखों रुपये के पटाखे पूरी तरह जल गए. पटाखों में आग लगने से जोरदार धमाका हुआ, जिससे घर की छत फट गई और आतिशबाजी वाले पटाखे आसमान में फुहारे छोड़ने लगे. इस दौरान पूरा चौक काले धुएं से ढक गया. आग लगने के कारण बड़कागांव चौक पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे लगभग तीन घंटे तक पूरा बड़कागांव चौक अस्त-व्यस्त रहा.
TagsHazaribagh डेकोरेशन-पटाखा दुकानभीषण आगलाखों नुकसानHazaribagh decoration-cracker shopmassive fireloss of lakhsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





