झारखंड
Hazaribagh: कुएं से बरामद युवक के शव को लेकर परिजनों ने हत्या का शक जताया
Admindelhi1
6 May 2025 12:34 PM IST

x
परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने का लगाया आरोप
हजारीबाग: बड़ा बाजार थाना क्षेत्र के रेडियो स्टेशन के समीप सिमरा रेस्ट हाउस के पीछे एक कुएं में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान खिरगांव पांडे टोला निवासी भुट्टल पांडे के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों और परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या कर शव को साक्ष्य छुपाने की नीयत से कुएं में फेंक दिया गया। परिजनों के अनुसार, कुएं के पास खून के धब्बे भी मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश प्रकट किया। उन्होंने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
फिलहाल बड़ा बाजार थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। इस घटना ने शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Tagsहजारीबागकुएंबरामदयुवकशवपरिजनोंहत्याशकक्राइम न्यूज़Hazaribaghwellrecoveredyoung mandead bodyfamily membersmurdersuspicioncrime newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





