झारखंड

हज़ारीबाग़ जिला पुलिस ने अंग्रेजी शराब की 660 बोतलें की बरामद

Admin Delhi 1
10 Nov 2022 12:10 PM GMT
हज़ारीबाग़ जिला पुलिस ने अंग्रेजी शराब की 660 बोतलें की बरामद
x

क्राइम न्यूज़: झारखंड की हज़ारीबाग़ जिला पुलिस ने बुधवार को राष्ट्रीय राज्यमार्ग दो से अवैध विदेशी शराब लदा एक स्कॉर्पियो जब्त कर 660 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस अधीक्षक मनोज रत्न चौथे ने यहां बताया कि गुप्त सूचना मिली कि गिरिडीह जिलान्तर्गत बगोदर थाना के ग्राम खेतको के नरेन्द्र प्रसाद के द्वारा बृहद पैमाने पर शराब की तस्करी किया जा रहा है। इनके द्वारा मंगलवार की रात को एक सफेद रंग की स्कॉरपियों वाहन में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब लादकर अधिक मुनाफाखोरी के लिए विष्णुगढ़ थानान्तर्गत ग्राम नौवाडीह होते हुए बिहार भेजा जा रहा है । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि त्वरित कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (विष्णुगढ़) अनुज उरांव के नेतृत्व मे एक छापामारी टीम का गठन किया गया।

इसके बाद वाहनों का सघन जाँच प्रारम्भ किया। जाँच के दौरान एक सफेद रंग की स्कॉरपियों की डिक्की में भारी मात्रा मे अंग्रेजी शराब लोड पाया गया जिस संबंध मे पकड़ाए लोगों से कागजात की मांग करने पर कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाए। इसके बाद शराब को जब्त कर लिया गया। इस संबंध में विष्णुगढ़ थाना कांड संख्या 231/22 दर्ज किया गया है। इस सिलसिले में बलराम सिंह और विकाश भुईयां को गिरफ्तार किया गया है।

Next Story