झारखंड
Hazaribagh: ज्वेलरी दुकान में अपराधियों की अंधाधुंध फायरिंग की
Tara Tandi
22 Jun 2025 4:19 PM IST

x
Hazaribag हज़ारीबाग : ज्वेलरी दुकान में अपराधियों बस दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग की. हजारीबाग शहर के बीचोबीच रविवार दोपहर को हुई गोलीबारी की इस घटना ने शहर भर में सनसनी फैला दी. घटना सदर थाना क्षेत्र से करीब 400 मीटर दूर और भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई. पास में ही सांसद मनीष जायसवाल का घर है.
जानकारी के मुताबिक बाइक पर सवार होकर आए दो अज्ञात अपराधियों ने श्री जेवर दुकान में सात राउंड फायरिंग की. जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. घटना के वक्त दुकमान में ग्राहक की मौजूद थे. अपराधियों की संख्या दो बतायी जा रही है. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भागने में सफल रहे.
घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर थाना की पुलिश वहां पहुंची. दुकान के मालिक व अन्य लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है.
घटना के बारे में लोगों ने पुलिस को बताया है कि अपराधियों की संख्या दो थी. दोनों ने अपना चेहरा ढंक रखा था. दोनों अपराधी हथियार लहराते हुए जेवर दुकान के सामने पहुंचे और फायरिंग शुरु कर दी. गोलीबारी में जेवर दुकान का शीशा चकनाचूर हो गया है. घटनास्थल पर से पुलिस ने गोली बरामद किया है.
हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के घर से महज 100 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े इस तरह की घटना घटित होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है.
TagsHazaribagh ज्वेलरी दुकानअपराधियों अंधाधुंध फायरिंगHazaribagh jewellery shopcriminals opened fire indiscriminatelyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





