
x
Hazaribagh हज़ारीबाग़ : पुल का गार्डवाल तोड़ते हुए एक बोलेरो वाहन तिलैया डैम में जा गिरी, जिसमें सवार दो लोगों की मौत हो गयी. यह घटना बुधवार की सुबह जिले के बरही थाना क्षेत्र स्थित एनएच 31 पर जवाहर घाटी में हुई है.
खबर लिखे जाने तक एक व्यक्ति का शव तिलैया डैम निकाला गया था. शव की पहचान झुमरी तिलैया के फल व्यवसायी राहुल स्वर्णकार के रूप में हुई है. दूसरे की तलाश जारी है.
जानकारी के मुताबिक, बोलेरो में कुल चार लोग सवार थे, जिनमें से दो लोग किसी तरह निकल कर भाग गये. जबकि अन्य दो लोग अंदर फंसे रह गये.
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. सूचना पाकर पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंची. क्रेन की सहायता से बोलेरो को डैम से बाहर निकला गया.
व्यवसायी राहुल स्वर्णकार का शव भी क्रेन की सहायता से बाहर निकाला गया. दूसरे व्यक्ति का शव खोजने के लिए गोताखोरों को बुलाया गया है.
TagsHazaribagh पुल तोड़ते डैमगिरी बोलेरोदो मौतDam breaks at Hazaribagh bridgeBolero fallstwo deadजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





