झारखंड
Hazaribagh: संदिग्ध अवस्था में दो युवकों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Tara Tandi
19 April 2025 5:20 PM IST

x
Hazaribagh हज़ारीबाग़ : जिले के लोहसिंघना थाना क्षेत्र स्थित झील परिसर में शनिवार को दो युवकों के शव संदिग्ध अवस्था में बरामद किये गये हैं. घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों शवों के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है.
घटना के संबंध में आशंका जतायी जा रही है कि देर रात सड़क दुर्घटना में दोनों युवकों की मौत हुई होगी. समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने के कारण दोनों की जान चली गयी. हालांकि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने की कोशिश कर रही है, ताकि घटना को लेकर जानकारी मिल सके.
सुबह में जब लोग झील पर पहुंचे तो दोनों युवकों के शव को सड़क किनारे पड़ा देखा. इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी. मृत दोनों युवकों की पहचान कर ली गयी है. एक हजारीबाग के हरिनगर और दूसरा गिद्दी का रहने वाला है और दोनों का नाम विशाल ही है.
TagsHazaribagh संदिग्ध अवस्थादो युवकों शव बरामदजांच जुटी पुलिसHazaribagh Suspicious conditionbodies of two youths recoveredpolice engaged in investigationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





