झारखंड

Jharkhand News: कार शोरूम फायरिंग मामले में 4 गिरफ्तार

Bharti Sahu 2
24 Aug 2024 7:18 AM IST
Jharkhand News: कार शोरूम फायरिंग मामले में 4 गिरफ्तार
x
Jharkhand News: बिष्टूपुर में कार शोरूम पर फायरिंग में चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से हथियार बरामद किया गया है। उनलोगों ने बताया कि व्यापारियों को डराने के लिए फायरिंग की थी। उसके बाद रंगदारी की भी मांग कर रहे थे। एसएसपी किशोर कौशल ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। 17 अगस्त की शाम को अपराधियों ने फायरिंग कर पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी थी। घटना में शोरूम के शीशे से गोली आर-पार हो गई थी। पुलिस ने शोरूम के मैनेजर के बयान पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान ही पुलिस ने मामले में संलिप्त चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हथियार भी बरामद कर लिया है। शनिवार को मामले का खुलासा करेगी। पुलिस ने शोरूम में मौजूद छह ग्राहक और कर्मचारियों से भी पूछताछ की|

Next Story