![बालू लदे हाईवा ट्रक ने छह लड़कियों को रौंदा, सभी गंभीर रूप से जख्मी बालू लदे हाईवा ट्रक ने छह लड़कियों को रौंदा, सभी गंभीर रूप से जख्मी](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/03/21/3614334-acc.webp)
x
रांची : हजारीबाग जिले के टाटीझरिया थाना क्षेत्र में बालू लदे हाईवा ट्रक ने छह लड़कियों को रौंद दिया। सभी गंभीर रूप से जख्मी हो गई हैं, जिन्हें इलाज के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया है।
बताया गया कि पुलिस बहाली की तैयारी कर रही लड़कियां खैरा-बरकट्ठा रोड के किनारे दौड़ लगा रही थीं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार हाईवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और अनियंत्रित होकर एक नाली में घुस गया।
वाहन का चालक मौके से भाग निकला। इधर लड़कियां काफी देर तक वहीं पड़ी रहीं। बाद में एक व्यक्ति की नजर लड़कियों पर पड़ी, तो उसने इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी। सभी को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हजारीबाग मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेजा गया। पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है। घायल लड़कियों में नंदिनी कुमारी, रिया कुमारी, मानसी कुमारी, पूजा देवी, लक्ष्मी कुमारी एवं एक अन्य शामिल हैं।
--आईएएनएस
Tagsबालू लदे हाईवा ट्रकरांचीहजारीबाग जिलेटाटीझरिया थाना क्षेत्रSand laden highway truckRanchiHazaribagh districtTatijharia police station areaआज की ताजा न्यूज़आज की बड़ी खबरआज की ब्रेंकिग न्यूज़खबरों का सिलसिलाजनता जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूजभारत न्यूज मिड डे अख़बारहिंन्दी न्यूज़ हिंन्दी समाचारToday's Latest NewsToday's Big NewsToday's Breaking NewsSeries of NewsPublic RelationsPublic Relations NewsIndia News Mid Day NewspaperHindi News Hindi News
![Rani Sahu Rani Sahu](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/14/1542683-copy.webp)
Rani Sahu
Next Story