झारखंड
Gumla: नाबालिग को भगाने वाला युवक हिमाचल से गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Tara Tandi
4 July 2025 2:40 PM IST

x
Gumla गुमला : चैनपुर अंचल के कुरूमगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुटमा गांव के रहने वाले बंधा असुर (20 वर्षीय) को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उस पर एक नाबालिग लड़की को भगाने का आरोप है. यह मामला तब सामने आया, जब लड़की के भाई ने पिछले महीने कुरूमगढ़ थाने में अपनी बहन के लापता होने और बंधा असुर द्वारा भगाए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से दोनों को बरामद किया और गुरुवार शाम युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
पांचवीं कक्षा से ही दोनों के बीच था प्रेम संबंध
जानकारी के अनुसार, बंधा असुर और नाबालिग लड़की बचपन से ही एक ही स्कूल और एक ही कक्षा में साथ पढ़ते थे. पांचवीं कक्षा से ही दोनों के बीच प्रेम-संबंध था, जो समय के साथ गहरा होता गया. उन्होंने एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने की कसमें खाई थीं. पिछले महीने, बंधा असुर कथित तौर पर 17 वर्षीय किशोरी को शादी की नीयत से भगाकर हिमाचल प्रदेश ले गया था. बताया जा रहा है कि लड़की के परिवार वाले अंतरजातीय विवाह होने के कारण इस रिश्ते के खिलाफ थे.
20 दिनों के अंदर पुलिस ने दोनों को कर लिया बरामद
थाना प्रभारी मुनेश तिवारी ने बताया कि धारा 164 के तहत लड़की का बयान दर्ज कराया गया है. बाल कल्याण समिति के समक्ष भी उसका बयान दर्ज किया गया है. साथ ही, उसका मेडिकल टेस्ट भी कराया गया है. पुलिस ने 20 दिनों के भीतर ही दोनों को हिमाचल प्रदेश से बरामद कर लिया था.
TagsGumla नाबालिग भगानेयुवक हिमाचल गिरफ्तारभेजा गया जेलGumla Himachal youth arrested for kidnapping a minorsent to jailजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





