
x
Gumla गुमला : झारखंड के गुमला जिले के बसिया में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी मृतक रांची के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, बसिया थाना के पास देर रात रांची की ओर आ रही कार और गुमला की तरफ जा रहे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार लोग एक शादी समारोह में शामिल होने सिमडेगा गए थे और वहां से वापस रांची आ रहे थे।
हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को क्षतिग्रस्त कार से घायलों और मृतकों को बाहर निकालने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। करीब डेढ़ घंटे की कोशिश के बाद उन्हें बाहर निकाला गया।
इसके बाद घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए रांची भेजा गया। हादसे के बाद ट्रक के ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस ने हादसे में जिन तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है, उनकी पहचान रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के निवासी पवन कुमार साहू (45), रतन घोष (50) और प्रवीण राम (55) के रूप में हुई है। घायलों में विश्वनाथ गोप (42) और असीम गोप (53) शामिल हैं। दोनों को इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स में भर्ती कराया गया है। इन दोनों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।
TagsGumla ट्रक कार टक्कर3 लोगों मौत 2 घायलGumla truck car collision3 people died2 injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





