
x
Gumla गुमला : जिले के सदर थाना क्षेत्र के दुरदुरिया गांव में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया. सिलेंडर से गैस रिसाव होने के कारण आग लग गयी, जिसमें दंपती गंभीर रूप से झुलस गये. घायल दंपति की पहचान गौरी उरांव (48 वर्षीय) और रंथू उरांव (58 वर्षीय) के रूप में हुई है. सुबह चाय बनाते समय यह हादसा हुआ.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सिलेंडर से रात से ही गैस रिसाव हो रहा था.सुबह में पति-पत्नी चाय बनाने के लिए रसोई गये. जैसे ही गैस जलाने के लिए माचिस जलाई, रसोई में जोरदार धमाके के साथ आग भड़क उठी. आग की चपेट में आकर दोनों पति-पत्नी झुलस गये.
धुएं और चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी दौड़े और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया. आनन-फानन में दोनों को गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया गया, वहां डॉ. ने प्राथमिक इलाज कर उन्हें रिम्स रेफर कर दिया.
TagsGumla गैस रिसावलगी आगदंपती झुलसेGumla gas leakfire broke outcouple burntजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





