झारखंड
Gumla: नदी में मछली पकड़ने गई बच्ची की डूबने से मौत, गांव में मातम
Tara Tandi
14 Jun 2025 7:11 PM IST

x
Gumla गुमला : चैनपुर प्रखंड के मालम नवाटोली गांव में शनिवार को एक हृदय विदारक घटना सामने आई है. 10 वर्षीय बच्ची आरोही खलखो की नदी में डूबने से मौत हो गई. बच्ची अपने मामा और अन्य बच्चों के साथ नदी में मछली पकड़ने और नहाने गई थी. तभी यह हादसा हो गया. जानकारी के अनुसार, बच्ची जारी गांद की रहने वाली थी और वर्तमान में अपनी नानी के घर मालम नवाटोली में रहकर पढ़ाई कर रही थी. वह आरसी मध्य विद्यालय मालम नावटोली में कक्षा 5वीं की छात्रा थी.
परिजनों ने बताया कि आरोही अपने मामा रोबिन मिंज और कुछ अन्य बच्चों के साथ नदी में मछली पकड़ने और नहाने गई थी. बच्चे नदी के किनारे खेल रहे थे, तभी खेत में लगी मिर्च की फसल की सिंचाई के लिए खोदे गए एक गहरे गड्ढे में आरोही गिर गई.बताया गया कि घटना के वक्त आरोही के मामा रोबिन मिंज पास में ही मशीन का कुछ सामान लेने गए थे. जब अन्य बच्चों ने आरोही को डूबते देखा, तो वे तुरंत दौड़कर मामा को बुलाने गए. जब तक रोबिन मिंज मौके पर पहुंचे, तब तक आरोही की हालत गंभीर हो चुकी थी.आनन-फानन में उसे चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
TagsGumla नदीमछली पकड़ने गई बच्चीडूबने मौतगांव मातमGumla rivera girl went fishingdied by drowningvillage mournsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





