झारखंड

Gumla: कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले रांची के 3 अपराधी गिरफ्तार

Tara Tandi
28 April 2025 6:19 PM IST
Gumla: कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले रांची के 3 अपराधी गिरफ्तार
x
Gumla गुमला : गुमला में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले रांची के रहने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं. जिनमें नगड़ी थाना क्षेत्र का रहने वाले तस्लीम अंसारी,जावेद अंसारी और इटकी का रहने वाला मो.जावेद शामिल है. सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए एसपी शम्भु सिंह ने बताया कि आपराधिक गिरोह के सदस्यों द्वारा गुमला शहर के एक व्यवसायी से लेवी की मांगी गई थी. जिसके बाद एक पुलिस टीम का गठन किया गया.
पुलिस टीम ने गुमला थाना क्षेत्र के अरमई के पास तीनों अपराधियों को पकड़ा. गिरफ्तार अपराधियों के पास से अवैध हथियार के साथ-साथ एक ग्लैमर मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया. तीनों अपराधियों से पूछताछ करने पर बताया कि ये लोग पूर्व में लूट और अन्य कांडों में जेल जा चुके हैं.
27 अप्रैल को तीनों अपराधी गुमला शहर में दहशत फैलाने के उदेश्य से फायरिंग करने वाले थे. उसके बाद कुछ व्यवसायियों से रंगदारी के रूप में पैसा की मांग करते, इसी क्रम में ये पकड़े गये. पूर्व में भी फोन से कुछ लोगों को रंगदारी देने के लिए फोन भी किया था.
Next Story