झारखंड
Gumla: पंजाब से बिहार जा 45 लाख का 1020 कार्टन बियर जब्त, 2 अरेस्ट
Tara Tandi
4 July 2025 2:43 PM IST

x
Gumla गुमला : गुमला पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए गुमला-रांची रोड पर 1020 कार्टन बियर से लदे एक ट्रक को जब्त किया है. बरामद किए गए अवैध शराब की कीमत करीब 45 लाख रुपया आंकी गई है. यह बियर पंजाब से चलकर झारखंड के रास्ते बिहार ले जाई जा रही थी.
पुलिस ने इस मामले में राजस्थान निवासी ट्रक चालक अकबर खान और उसके सहयोगी सरीफ खान को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
एसपी हरीश बिन ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध शराब की एक बड़ी खेप पंजाब से बिहार भेजी जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए गुमला-रांची रोड पर घेराबंदी की. संदिग्ध ट्रक को देखते ही पुलिस ने उसका पीछा किया और उसे खदेड़कर पकड़ लिया.
TagsGumla पंजाब बिहार जा 45 लाख1020 कार्टन बियर जब्त2 अरेस्टGumla 45 lakhs from Punjab to Bihar1020 cartons of beer seized2 arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





