झारखंड

Gudabanda : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक आयोजित

Tara Tandi
7 Sep 2024 12:58 PM GMT
Gudabanda : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक आयोजित
x
Gudabanda गुड़ाबांदा: गुड़ाबांदा प्रखंड के ज्वालकाटा में शनिवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पार्टी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो के अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में चलो बूथ की ओर अभियान को सफल बनाने पर चर्चा की गई. बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया. साथ ही सिंहपुरा पंचायत कमिटी का गठन किया गया. विजय कुमार माहली को पंचायत अध्यक्ष, पितांबर महतो को सचिव पद पर चुना गया. दिनेश कुमार महतो को उपाध्यक्ष और राज कुमार महतो को सह सचिव बनाया गया. उपस्थित सदस्यों ने पार्टी की मजबूती के लिए काम करने का संकल्प लिया. मौके पर उत्तम कुमार महतो, अनिल कुमार महतो, हिमांशु कुमार महतो, विजय कुमार माहली आदि उपस्थित थे.
Next Story