झारखंड

GST इंटेलिजेंस की दो व्यापारियों पर बड़ी कार्रवाई, 16 घंटे से जारी है छापेमारी

Tara Tandi
3 May 2025 2:58 PM IST
GST इंटेलिजेंस की दो व्यापारियों पर बड़ी कार्रवाई, 16 घंटे से जारी है छापेमारी
x
Ranchi रांची : चाईबासा के दो बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर जीएसटी इंटेलिजेंस की छापेमारी बीते 16 घंटे से जारी है. झारखंड खैनी’ ब्रांड के पार्टनर नितिन प्रकाश और पंकज चिरानिया के ठिकानों पर यह छापेमारी चल रही है.
जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम शुक्रवार को छह गाड़ियों में सवार होकर आयी और दोनों कारोबारियों के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी शुरू की, जो आज शनिवार को भी जारी है.
इन कारोबारियों के ठिकानों पर चल रही छापेमारी
जानकारी के मुताबिक, नितिन प्रकाश के नीमडीह स्थित आवास और सदर बाजार के कार्यालय में छापेमारी की जा रही है. वहीं पंकज खिरवाल के यूरोपियन क्वार्टर स्थित घर पर तलाशी ली जा रही है. साथ ही झारखंड खैनी के एक एजेंट पिंटू अग्रवाल के आवास पर भी टीम पहुंची है और छापेमारी कर रही है.
दस्तावेजों की जांच में जुटी है टीम :
बताया जा रहा है कि इन कारोबारियों का आदित्यपुर में एक राइस मिल, सत्तू और बेसन की फैक्ट्री भी है, जहां टीम दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही है. आयकर और जीएसटी की टीम पिछले 16 घंटे से इन कारोबारियों के आवास, कार्यालय और अन्य ठिकानों छापेमारी कर दस्तावेजों की जांच में जुटी है.
Next Story