झारखंड
हुंडरूफॉल की प्राकृतिक खूबसूरती देखने पहुंचे राज्यपाल के एकेडमी एडवाइजर
Mohammed Raziq
31 July 2023 12:29 PM IST

x
राज्यपाल के एकेडमी एडवाइजर
अनगड़ा | झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के एकेडमी एडवाइजर प्रो. ई. बाला गुरु स्वामी रविवार को हुंडरुफॉल की खूबसूरती देखने पहुंचे। हुंडरूफॉल के मनोरम दृश्य एवं प्राकृतिक खूबसूरती का मजा लिया। कहा कि यह फॉल झारखंड राज्य की अनमोल धरोहर है। पर्यटन विभाग को इसे विकसित करने एवं पर्यटकों की सुविधा बढ़ाने की जरूरत है। इस मौके पर अनगड़ा अंचल पदाधिकारी पुष्पक रजक, सिकिदीरी थाना प्रभारी सत्य प्रकाश रवि, कनीय अभियंता गौतम कुमार, कुच्चू मुखिया सहदेव बेदिया, राजकिशोर प्रसाद, बालेश्वर बेदिया, अशोक मुंडा, सिकंदर रजवार, पर्यटक मित्र विष्णु कुमार बेदिया, मनोज कुमार बेदिया, मेघनाथ बेदिया, हरिचरण बेदिया, राजेश बेदिया, जीतवहन भोगता, नागेश्वर बेदिया, रंजन बेदिया, बुधराम बेदिया आदि उपस्थित थे।
Next Story





