
x
Ranchi रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर लोक भवन, रांची स्थित बिरसा मंडप में आयोजित रक्तदान शिविर में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने युवाओं से रक्तदान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया है। राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि समय पर रक्त उपलब्ध न होने के कारण कई बार अनमोल जीवन संकट में पड़ जाता है। यदि प्रत्येक स्वस्थ युवा वर्ष में कुछ बार रक्तदान का संकल्प ले, तो राज्य में रक्त की कभी कमी नहीं रहेगी। इस शिविर में कुल 406 लोगों ने रक्तदान किया।
भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, झारखंड शाखा की ओर से आयोजित इस शिविर का उद्घाटन करने से पहले राज्यपाल ने युगपुरुष और महान दार्शनिक स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और मानव सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है। राज्यपाल ने रक्तदान को सर्वोच्च मानवीय और पुनीत कार्य बताते हुए कहा कि इसे किसी एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जीवन भर की जिम्मेदारी के रूप में अपनाया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यदि हर स्वस्थ युवा वर्ष में तीन बार भी रक्तदान करे, तो राज्य में किसी भी रक्त समूह की कमी नहीं होगी और इससे रक्तदाता को किसी प्रकार की शारीरिक परेशानी भी नहीं होगी। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि वे स्वयं पूर्व में नियमित रूप से रक्तदान करते रहे हैं। आने वाले समय में राज्य के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में भी रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी ने कहा कि राज्यपाल के निदेश पर झारखंड रेड क्रॉस सोसाइटी का प्रभावी गठन किया गया है और अधिक से अधिक रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव, अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण) सुमन गुप्ता, राज्यपाल के परिसहाय मेजर नवीन धत्तरवाल, रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य, विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राएं और स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi newsराष्ट्रीय युवा दिवसरक्तदान शिविरराज्यपाल संतोष गंगवारझारखंडरांचीस्वामी विवेकानंद जयंतीरेड क्रॉस सोसाइटीयुवा शक्तिमानव सेवा
Next Story





