झारखंड

सरकारी संस्था जैक बोर्ड ने एक विद्यार्थी को लड़की से लड़का बना दिया, जानें पूरा मामला

Renuka Sahu
13 March 2022 4:12 AM GMT
सरकारी संस्था जैक बोर्ड ने एक विद्यार्थी को लड़की से लड़का बना दिया, जानें पूरा मामला
x

फाइल फोटो 

झारखंड में सरकारी संस्था जैक यानी झारखंड एकेडमिक कॉन्सिल ने एक विद्यार्थी को लड़की से लड़का बना दिया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। झारखंड में सरकारी संस्था जैक यानी झारखंड एकेडमिक कॉन्सिल ने एक विद्यार्थी को लड़की से लड़का बना दिया। वह फिर से लड़की बनन चाहती है तो शर्तें डाल डाल कर उसे दौड़ाया जा रहा है। परेशान छात्रा ठीक से पढ़ाई नही कर पा रही है।

ये है मामला
दरअसल, जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज में इंटर में पढ़ने वाली एक छात्रा का नाम अनुष्का प्रिया है। उसने इंटर की परीक्षा दी। जब परीक्षा रिजल्ट निकला तो वह हैरान रह रही। रिजल्ट शीट में नाम अनुष्का प्रिया की जगह अनुष्का कुमार कर दिया गया। उसके अंक पत्र में भी अनुष्का प्रिया के बदले अनुष्का कुमार ही छपा है। 25 सितंबर 2021 से वह छात्रा नाम में सुधार के लिए जैक बोर्ड का चक्कर लगा रही है। लेकिन अबतक उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
छात्रा ने बताया कि जब भी वह बोर्ड जाती है तो उससे अलग-अलग प्रमाण पत्र मांग की जाती है। जब वह एक पेपर लेकर जाती है तो दूसरा मांग दिया जाता है और बार-बार उसे बोर्ड में बुलाया जाता है। बोर्ड के इस व्यवहार से छात्रा बहुत परेशान है।
आगे की पढ़ाई है बाधित
इस संदर्भ में अनुष्का के भाई वैभव विशाल ने बताया कि इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 के परीक्षा परिणाम में अनुष्का प्रिया के उत्तीर्ण होने के बाद जो उसे प्रमाण पत्र मिला, उसमें उसका नाम अनुष्का कुमार लिख दिया गया। इसके लिए उसने जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज के प्रिंसिपल इंचार्ज के माध्यम से आवेदन लिखकर उसे जैक बोर्ड में समर्पित किया। लेकिन, इसपर कोई निर्णय नहीं लिया गया। इतना ही नहीं, कई बार जैक बोर्ड का चक्कर लगाने के बावजूद अबतक उसकी समस्या का समाधान नहीं निकला है। इसका नतीजा यह है कि प्रमाण पत्र में गलत नाम होने के चलते उसे दूसरी प्रतियोगिता परीक्षाओं में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। छात्रा की आगे की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
Next Story