झारखंड

झारखंड में आज और कल अच्छी बारिश की उम्मीद

Rani Sahu
2 Aug 2023 12:13 PM GMT
झारखंड में आज और कल अच्छी बारिश की उम्मीद
x
झारखंड : आज सुबह से ही राज्य में कुछ इलाकों को छोड़कर लगभग सभी जिलों में अच्छी बारिश हो रही है। 2 और 3 अगस्त को राज्य अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। कई जगहों पर भारी बारिश की भी संभावना है। मौसम विभाग से आई जानकारी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन और लोकल सिस्टम मजबूत होने के कारण एक सप्ताह तक रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो सकती है। इससे उमस खत्म होगी। अधि​कतम और न्यूनतम तापमान में कमी आएगी।
झारखंड में नहीं दिखा साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगस्त माह में रुक-रुक कर बारिश होती ही रहेगी। देर से मानूसन आने के कारण उस बार झारखंड में अभी तक अच्छी बारिश नहीं हुई। 205 मिमी बारिश होनी थी, लेकिन 104 मिमी ही हुई। सामान्य बारिश का आंकड़ा 324 मिमी से रांची दूर रही। 31 जुलाई तक 207.7 मिमी बारिश हुई। यह औसत बारिश से 36 फीसदी कम है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बन रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन और लो प्रेशर का जो असर झारखंड पर दिखना चाहिए था वो नहीं दिखा। इसलिए भरपूर बारिश नहीं हो पाई। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर का ज्यादा असर ओडिशा, छत्तीसगढ़ और बंगाल में देखा गया। झारखंड में इसका आंशिक असर ही रहा है।
Next Story