
x
Ranchi रांची : बोकारो डीसी विजया जाधव के आवास से सोना चांदी के आभूषणों की चोरी होने का मामला सामने आया है. आरोप है कि डीसी के घर काम करने वाली महिला ने ही गुरुवार रात डीसी आवास में आभूषणों की चोरी कर ली. इस घटना की जानकारी डीसी को देर रात मिली. उन्होंने इसकी मौखिक शिकायत बोकारो एसपी से की. एसपी के निर्देश पर मुख्यालय डीएसपी अनिमेष गुप्ता, सिटी डीएसपी आलोक रंजन व चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह खोजबीन में जुट गये.
आरोपी नौकरानी को चास थाना लाकर पूछताछ की गयी
नौकरानी चास थाना क्षेत्र के शिवपुरी कॉलोनी की रहनेवाली है. गुरुवार देर रात एसपी द्वारा गठित एसआइटी ने जांच पड़ताल शुरू कर दी. इस क्रम में आरोपी महिला को चास थाना लाकर पूछताछ की गयी. महिला ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि आभूषणों को उसने जोधाडीह मोड़ स्थित महतो बांध तालाब में फेंक दिया है. इसके बाद रात में ही गोताखोरों की एक टीम को तालाब में आभूषणों की खोजबीन के लिए लगा दिया गया. हालांकि रातभर हुई खोजबीन के बाद भी कुछ बरामद नहीं किया जा सका है.
TagsBokaro डीसीआवास सोना चांदीआभूषणों चोरीBokaro DCresidence gold silverjewellery stolenजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





