झारखंड

Goilkera : गोईलकेरा में मालवाहक ऑटो पलटने में दो घायल, एक रेफ

Tara Tandi
10 Aug 2024 8:03 PM IST
Goilkera : गोईलकेरा में मालवाहक ऑटो पलटने में दो घायल, एक रेफ
x
Goilkera गोइलकेरा : चक्रधरपुर-गोईलकेरा मुख्य मार्ग के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के उरांव टोला के समीप मालवाहक ऑटो पलटने से दो लोग घायल हो गये. इसमें एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर रहने पर बेहतर इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि चक्रधरपुर से एक मालवाहक ऑटो में सवार चालक समेत सात लोग गोईलकेरा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान गोईलकेरा के उरांव टोला के पास गाड़ी अनियंत्रित हो गई.
इससे ऑटो पर सवार दो लोग घायल हो गये. इसमें मंगल कुमार व एक अन्य युवक को सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें पहुंचीं. घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से गोईलेकरा थाना के अधिकारियों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए गोईलकेरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया. वहां मंगल कुमार की स्थिति गंभीर रहने पर प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए चाईबासा के सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहीं घटना की सूचना पाकर स्थानीय लोग गोईलकेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे थे.
Next Story