झारखंड
Godda: बालू लदे हाइवा व पिकअप में सीधी टक्कर, चालक-खलासी घायल
Tara Tandi
6 March 2025 2:32 PM IST

x
Godda गोड्डा: जिले के पोड़ैयाहाट में बुधवार की सुबह बालू लदे हाइवा व पिकअप वाहन में आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर के बाद हाइवा पलट गया. दुर्घटना में पिकअप वाहन के चालक व खलासी घायल हो गए. चालक की स्थिति गंभीर बताई जाती है. यह हादसा भटौंदा के समीप हुआ. मिली जानकारी के अनुसार महालक्ष्मी ट्रांसपोर्ट कंपनी का हाइवा बुधवार की अहले सुबह अवैध लोडकर पोड़ैयाहाट-गोड्डा मुख्य मार्ग पर तेजी से जा रहा था. तभी भटौंदा गांव के समीप सामने से आ रहे पिकअप वाहन से हाइवा की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वाहन के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पिचक गया. वहीं, हाइवा पलट गया, जिससे सारा बालू सड़क पर बिखर गया.
दुर्घटना में पिकअप वाहन के ड्राइवर व खलासी गाड़ी में ही फंस गए. वहीं, हाइवा का ड्राइवर वाहन छोड़कर भाग निकला. अगल-बगल से जुटे लोगों ने पिकअप वाहन में फंसे चालक व खलासी को किसी तरह बाहर निकाला और इलाज के लिए सदर अस्पताल गोड्डा भेजा. ड्राइवर धनबाद निवासी मोहम्मद राजा की हालत गंभीर होने की वजह से डॉकटरों ने उसे रेफर कर दिया. खलासी मोहम्मद दानिश की गर्दन में गंभीर चोट है. उसका इलाज सदर अस्पताल में ही चल रहा है. पूर्व विधायक अमित मंडल ने राज्य के श्रम मंत्री सह स्थानीय विधायक से गंभीर रूप से घायल चालक को दस लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की है.
TagsGodda बालू लदे हाइवापिकअप सीधी टक्करचालक-खलासी घायलGodda: Sand laden truck and pickup collided head ondriver and helper injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





