
x
Dhanbad धनबाद: के टुंडी में एक बकरी की मौत से गांव में दहशत फैल गई। कुत्तों के काटने से बकरी की मौत हुई और उसका दूध पीने वाले 20 लोगों को रेबीज का डर सताने लगा। डर के मारे ग्रामीण एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने बताया कि उबला हुआ दूध पीने से खतरा नहीं होता पर ग्रामीण नहीं माने। अंततः 17 लोगों को टीका लगाया गया।
टुंडी के पोखरिया से एक चौंकानेवाला मामला सामने आया है। यहां एक बकरी के मरते ही गांव में हड़कंप मच गया। दरअसल, कुछ दिन पहले कुत्तों के झुंड ने बकरी पर हमला कर दिया था। इसके बाद बकरी अचानक मर गई, लेकिन उस बकरी का दूध लगभग 20 लोग पी चुके थे।
बकरी का दूध पीने के बाद लोगों को जब पता चला कि उसकी मौत कुत्ते के काटने से हुई है तो सभी के हाथ-पांव फूलने लगे। सभी इस बात पर डर गए कि रेबीज का संक्रमण हो सकता है। जिन-जिन लोगों ने बकरी का दूध पीया था, ऐसे लोगों में दहशत घर कर गई।
Tagsकुत्तेकाटनेबकरी की मौत20 लोगोंपी लिया milkमचा हड़कंपDog bitegoat died20 people drank the milkcommotion ensuedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





