झारखंड

रेल पटरी से लड़की का शव बरामद

Rani Sahu
11 May 2023 7:31 AM GMT
रेल पटरी से लड़की का शव बरामद
x
जानें पूरा मामला
शिकारीपाड़ा : शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के दुमका-रामपुरहाट रेल मार्ग के सिमलुति गांव के रेल पटरी पर एक लड़की का शव बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस को उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। मृतका का नाम मेरीला सोरेन है। मृतका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सगरभंगा गांव की रहने वाली थी मृतका के परिजनों को सूचित किया गया। इसके बाद पता चला कि वह गांदो उच्च विद्यालय की नौवीं की छात्रा थी। वह कल शाम से ही घर से गायब थी। मेरीला के भाई ने बताया कि कल जब वह अपने घर लौटा तो देखा बहन घर पर नहीं है। पिता की तबीयत ठीक नहीं रहती है। मां पश्चिम बंगाल में है। भाई ने कहा कि रात भर बहन लापता रही सुबह उसका शव बरामद हुआ। भाई का कहना है कि उसे इस बारे में कुछ भी पता नहीं है। शिकारीपाड़ा के थाना प्रभारी उमेश राम का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। प्रेमी ने धोखा दिया इसलिए लड़की ने यह कदम उठाया है। बरामद नोट की जांच की जा रही है। प्रेमी की भी तलाश हो रही है। उसे पकड़ने के बाद ही सारे मामले का खुलासा हो होगा।
Next Story