झारखंड

मैट्रिक में छात्राएं और इंटर साइंस में छात्र रहे अव्वल: झारखंड बोर्ड

mukeshwari
23 May 2023 1:32 PM GMT
मैट्रिक में छात्राएं और इंटर साइंस में छात्र रहे अव्वल: झारखंड बोर्ड
x

रांची। झारखंड में मैट्रिक और इंटरमीडिएट साइंस का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। मैट्रिक में छात्राएं और इंटर साइंस में छात्रों का प्रदर्शन बेहतर रहा। हालांकि दोनों परीक्षाओं में फस्र्ट टॉपर लड़कियां रही हैं। श्रेया सोनगिरी ने 98 प्रतिशत अंकों के साथ मैट्रिक और दिव्या गौरव ने 95.87 प्रतिशत अंकों के साथ इंटर साइंस का टॉपर होने का गौरव हासिल किया है। मैट्रिक में कुल मिलाकर 95.38 और इंटर साइंस में 81.45 प्रतिशत रिजल्ट रहा। मैट्रिक में कुल 95.54 प्रतिशत छात्राओं और 95.19 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की है। इसी तरह इंटरमीडिएट साइंस में छात्रों के उतीर्ण होने का प्रतिशत 82.87 है जबकि छात्राओं का प्रतिशत 78.93 है।झारखंड के शिक्षा सचिव के रवि कुमार और झारखंड एकेडमिक काउंसिल के चेयरमैन अनिल कुमार महतो ने एक सादे समारोह में रिजल्ट का ऐलान किया। इसके साथ ही झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम जारी हो गए।

मैट्रिक में चार लाख 27 हजार से ज्यादा विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 4 लाख सात हजार से ज्यादा सफल रहे। इसी तरह इंटर के विज्ञान संकाय में कुल 73 हजार 833 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 60 हजार 134 सफल घोषित किए गए।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story