झारखंड

Giridih: दो बाइक की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल

Tara Tandi
13 Oct 2024 5:07 PM IST
Giridih: दो बाइक की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल
x
Giridih गिरिडीह : गावां प्रखंड के चिह्यूटिया गांव में शुक्रवार की शाम दो बाइक की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सतगावां निवासी राजू कुमार गावां मेला देखकर वापस सतगावां की और जा रहा था. वहीं, भाकपा माले के गावां प्रखंड सचिव नागेश्वर यादव बाइक से मंझने से गावां की और आ रहे थे. चिह्यूटिया गांव में दोनों की बाइक आपस में टकरा गई, जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को गावां सीएचसी पहुंचाया. माले नेता नागेश्वर यादव का दायां हाथ व पैर फ्रैक्चर कर गया है. उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया. परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर ले गए, जहां अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. वहीं, सतगावां निवासी राजू कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया .
Next Story