
x
Giridih गिरिडीह : जिले के पचंबा थाने की पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ़्तार किया है. पुलिस को यह सफलता बक्सीडीह-माथाडीह रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान मिली. पचंबा थाना पुलिस ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक बाइक पर सवार दो युवकों को पकड़ा. युवकों को अपना नाम विक्की कुमार व अख्तर अंसारी (दोनों कहरबारी के रहने वाले) बताया. युवकों ने बाइक का कोई वैध कागजात नहीं दिखाया. संदेह होने पर दोनों को हिरासत में लेकर पचम्बा थाना लाया गया.
पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि यह बाइक उनलोगों ने गिरिडीह शहर के रजिस्ट्री ऑफिस के पास से पिछले मई महीने में चोरी की थी. इस बाइक की चोरी के संबंध में पूर्व से ही टाउन थाना में मामला दर्ज है. पचंबा थाना में कांड संख्या 105/2025 के प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने दोनों युवकों को जेल भेज दिया गया.
TagsGiridih चोरी बाइकदो गिरफ्तारGiridih stolen biketwo arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





