झारखंड
Giridih: सफारी गाड़ी ने सीओ के वाहन में मारी टक्कर, 4 लोग घायल
Tara Tandi
22 Jan 2025 5:39 PM IST

x
Giridih गिरिडीह : गांडेय-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर दासडीह पेट्रोल पंप के समीप बुधवार को एक तेज रफ्तार सफारी गाड़ी ने गांडेय सीओ के वाहन में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार की दोनों वाहन खेत में जाकर गिर गए. दुर्घटना से दोनों वाहनों पर सवार चार लोग घायल हो गए. सूचना मिलते ही गांडेय थाने की पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को गांडेय सीएचसी पहुंचाया.
मिली जानकारी के अनुसार, गांडेय सीओ के वाहन से चालक राजेश कुमार व अंचल का गार्ड ईश्वर मंडल गिरिडीह जिला कार्यालय जा रहे थे. तभी दासडीह पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार सफारी गाड़ी ने टक्टर मार दी. घायलों में सीओ के वाहन का चालक राजेश कुमार, गार्ड ईश्वर मंडल, सफारी गाड़ी पर सवार शिबू किस्कू व हेमलाल किस्कू (दोनों बैंगाबाद निवासी) शामिल हैं. प्रखंड प्रमुख राजकुमार पाठक, मुखिया अमृतलाल पाठक ने गांडेय सीएचसी पहुंचकर वहां इलाजरत अंचल अधिकारी के वाहन चालक राजेश कुमार और गार्ड ईश्वर मंडल से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना.
TagsGiridih सफारी गाड़ीसीओ वाहनमारी टक्कर4 लोग घायलGiridih Safari vehicleCO vehiclecollided4 people injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





