झारखंड
Giridih: गावां के जंगल में पुलिस ने अवैध शराब भट्ठी ध्वस्त की
Tara Tandi
5 Feb 2025 7:31 PM IST

x
Giridih गिरिडीह : गावां थाने की पुलिस ने बुधवार को गाढ़ीसांख जंगल में छापेमारी कर अवैध शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया. पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है. इस दौरान पुलिस ने 200 किलो जावा महुआ को नष्ट करते शराब बनाने वाले कई उपकरण को जब्त कर लिया. थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शराब भट्टी में छापेमारी की गई. पुलिस की टीम को देख भट्ठी में कार्यरत सभी मजदूर जंगल की ओर भाग निकले. थाना प्रभारी ने बताया कि भट्ठी संचालक के बारे में पता किया जा रहा है. इसके बाद उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
TagsGiridih गावां जंगलपुलिस अवैध शराबभट्ठी ध्वस्त कीGiridih village forestpolice demolished illegal liquorfurnaceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





