झारखंड
Giridih: रेल कर्मी से पेंशन छीन कर भाग रहे बदमाश को पुलिस ने दबोचा
Tara Tandi
5 March 2025 1:34 PM IST

x
Giridih गिरिडीह : निमियाघाट थाना पुलिस ने सेवानिवृत्त रेल कर्मी से पेंशन के रुपए छीन कर भाग रहे एक बदमाश को धर-दबोचा. उसका साथी जंगल की ओर भाग निकला. घटना सोमवार की है. यह जानकारी निमियाघाट पुलिस ने मंगलवार को दी. पुलिस ने बताया कि सोमवार की दोपहर रेलवे का सेवानिवृत्त कर्मी बैंक ऑफ इंडिया की इसरी बाजार शाखा से अपनी पेंशन के 20 हजार रुपए निकालकर घर लौट रहा था. तभी रांगामाटी रेलवे फाटक के समीप अंडरपास में दो बदमाशों ने उसके पास से रुपयों की छिनतई कर ली और भाग निकले. पीड़ित के शोर मचाने पर वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. उसी समय थाना की गश्ती टीम भी वहां पहुंच गई. पुलिस की गश्ती टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से रुपए छीन भाग रहे एक युवक पकड़ लिया.
पकड़ाए युवक का नाम तालिब अंसारी है. वह कतरास थाना क्षेत्र के श्यामडीह का रहने वाला है. उसका साथी पास के जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा. पकड़ाए युवक ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह छिनतई के लिए ऑटो लेकर आया था. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर ऑटो को जब्त कर लिया है. उसने पुलिस को बताया कि क्षेत्र में पहले भी वह चेन व रुपयों की छिनतई की घटना को अंजाम दे चुका है. पुलिस ने उसे जेल भेज दिया. वहीं, उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
TagsGiridih रेल कर्मीपेंशन छीनभाग रहे बदमाशपुलिस दबोचाGiridih railway employeesnatched pensionmiscreants were running awaypolice caught themजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





