
x
Giridih गिरिडीह : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह में सोमवार देर रात पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर एक मकान में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने दो महिलाओँ और दो युवतियों हिरासत में लिया. मौके से कई आपत्तिजनक सामग्रियां और दवाइयां मिली है. पुलिस को आशंका है कि यहां सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था.
जानकारी के अनुसार, मकान में तीन फ्लैट बने हैं, जिनमें से दो में परिवार रहते हैं. जबकि एक फ्लैट में करीब एक महीने से बाहरी लोग रह रहे थे. स्थानीय लोगों ने बताया कि वहां लगातार अजनबी पुरुषों का आना-जाना लगा रहता था. पूछने पर वहां रहने वाला युवक खुद को ड्राइवर बताता था.
वहीं सोमवार की शाम संदिग्ध गतिविधि होने पर पुलिस को इसकी सूचना दी गई. सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना और महिला पुलिस टीम मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद दरवाजा खुलवाकर तलाशी ली.
छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार महिलाओं और युवतियों को हिरासत में लिया. फिलहाल पुलिस चारों से पूछताछ शुरू कर दी है और संभावित सेक्स रैकेट के नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है.
TagsGiridih पुलिसमकान पकड़ी चार महिलाएंGiridih Police caught four women from the houseजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





