झारखंड
Giridih: बगोदर में यात्री बस व पिकअप वैन में टक्कर, वैन चालक की मौत
Tara Tandi
28 April 2025 8:02 PM IST

x
Giridih गिरिडीह : गिरिडीह के बगोदर में सोमवार को तड़के करीब 4 बजे एक यात्री बस व मछली लदी पिकअप वैन के बीच टक्कर हो गई. जीटी रोड पर औरा के समीप हुई इस दुर्घटना में पिकअप वैन के चालक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल है. बताया गया कि कोलकाता से राजधनवार आ रही कादरी नामक यात्री बस जीटी रोड पर औरा के समीप ब्रेक डाउन होकर खड़ी थी. तभी डुमरी से बगोदर की ओर जा रही मछली लदी पिकअप वैन ने खड़ी बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी.
इस हादसे में वैन चालक की मौत हो गई, जबकि ब्रेकडाउन बस की मरम्त करने गाड़ी के नीचे घुसा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.
TagsGiridih बगोदर यात्री बसपिकअप वैन टक्करवैन चालक मौतGiridih Bagodar passenger buspickup van collisionvan driver diesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





