
x
मुंबई की सिखा एंटरटेनमेंट के बैनर तले इंडिया डांस पावर प्रतियोगिता में गिरिडीह के प्रिंस डांस इंस्टीट्यूट के सात प्रतिभागियों का चयन हुआ
Giridih : मुंबई की सिखा एंटरटेनमेंट के बैनर तले इंडिया डांस पावर प्रतियोगिता में गिरिडीह के प्रिंस डांस इंस्टीट्यूट के सात प्रतिभागियों का चयन हुआ. गिरिडीह के सलूजा गोल्ड समूह और मुंबई के सिखा एंटरटेनमेंट के संयुक्त बैनर तले इंडिया डांस पावर का मेगा ऑडिशन मुंबई में आयोजित होना है. मुंबई में आयोजित प्रतियोगता का प्रसारण नेशनल चैनल 9 एक्सएम में किया जाना है. सितंबर में होने वाले मेगा ऑडिशन को लेकर गिरिडीह प्रिंस डांस के सलेक्टेड प्रतिभागियों ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है.
बता दें कि गिरिडीह के सलूजा गोल्ड समूह और मुंबई के सिखा प्रतियोगता में काव्या और रिया का चयन हुआ है, जबकि डुएट में आराध्या और सोनल का भी चयन हुआ है. सोलो डांस में कुणाल सिन्हा, प्रियंका मुखर्जी, विक्रांत कुमार का भी चयन किया गया. बताते चलें की मुंबई की सीखा इंटरटेनमेंट और सलूजा गोल्ड समूह द्वारा नेशनल लेवल पर इंडिया पावर डांस प्रतियोगिता आयोजित किया है. जिसका पहले राउंड का ऑडिशन पूरे देश भर में हुआ, झारखंड में इसका ऑडिशन गिरिडीह के प्रिंस डांस इंस्टीट्यूट में किया गया. वहीं डांस इंस्टीट्यूट के सात प्रतिभागियों का चयन मेगा ऑडिशन के लिया हुआ है. मेगा ऑडिशन के लिए सात प्रतिभागियों के चयन से सलूजा गोल्ड के चेयरमैन अमरजीत सिंह सलूजा भी उत्साहित है.

Rani Sahu
Next Story