झारखंड
Giridih: मिल्क वैन से दो लाख की अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार
Tara Tandi
29 May 2025 2:54 PM IST

x
Giridih गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने में दूध की गाड़ी में नकली अंग्रेजी शराब छिपाकर कारोबार करनेवालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. एसडीपीओ जीतवाहन उरांव के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने मंगलवार की रात करीब एक बजे अहिल्यापुर थाना गेट के समीप मिल्क वैन से करीब 2 लाख रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की. अवैध शराब के साथ गिरफ्तार दो धंधेबाजों के बुधवार को जेल भेज दिया गया. यह जानकारी एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने अहिल्यापुर थाने में प्रेस कांफ्रेंस में दी.
उन्होंने बताया कि गिरिडीह एसपी को गुप्त सूचना मिली कि सुधा मिल्क अंकित वाहन पर अवैध अंग्रेजी शराब की खेप बिहार ले जाई जा रही है. एसपी के निर्देश पर पुलिस की टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई. टीम ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाकर मिल्क वैन को पकड़ लिया. तलाशी लेने पर वैन में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब छुपाकर रखी मिली. टीम में एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, इंस्पेक्टर कमाल खान, अहिल्यापुर थाना प्रभारी गुलाम गौस हुस्सानी, गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह, ताराटांड़ थाना प्रभारी सुशांत कुमार चिरंजीवी व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
TagsGiridih मिल्क वैनदो लाखअवैध शराब जब्तदो गिरफ्तारGiridih milk vantwo lakhillegal liquor seizedtwo arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





