झारखंड
Giridih: डुमरी में नहीं रुक रहा बालू का अवैध करोबार, प्रशासन मौन
Tara Tandi
6 March 2025 5:01 PM IST

x
Giridih गिरिडीह : जिले के डुमरी प्रखंड में बालू का अवैध कारोबार पूरे परवान पर है. बालू के इस अवैध कारोबार में शामिल चंद लोग मालामाल हो रहे हैं, वहीं राज्य सरकार को प्रतिदिन राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है. बालू के काले कारोबार को रोकने के लिए स्थानीय व जिला प्रशासन ने अब तक कोई ठोस पहल नहीं की है. अधिकारी मौन साधे हुए हैं, जिससे बालू तस्करों का मनोबल बढ़ा हुआ है. यही वजह है कि रात के साथ-साथ अब दिन के उजाले में भी बराकर व जमुनिया नदी के घाटों से बालू का उठाव कर रहे हैं. सूत्र बताते हैं कि जमुनिया नदी के घाटों से बालू का उठाव कर चोर रास्तों से विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचाया जा रहा है. वहीं बराकर नदी से बालू केबी रोड होते हुए ले जाया जाता है.
नदी घाटों से रोज हो रहा 100 ट्रैक्टर बालू का उठाव
जानकार बताते हैं कि डुमरी प्रखंड क्षेत्र में बराकर व जमुनिया नदी के घाटों से प्रतिदिन करीब 100 ट्रैक्टर अवैध बालू का उठाव हो रहा है. एक ट्रैक्टर बालू की कीमत दूरी के अनुरूप वसूल की जाती है. प्रखंड के डुमरी व निमियाघाट थाना क्षेत्र के विभिन्न बालू घाटों से अहले सुबह से ही ट्रैक्टरों के माध्यम से बालू का उठाव शुरू हो जाता है. बालू के अवैध उत्खनन से नदियों का अस्तित्व भी खतरे में आ गया है. आजसू के जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव ने गिरिडीह डीएमओ से अवैध बालू उठाव एवं परिवहन पर रोक लगाने की मांग की है
TagsGiridih डुमरी रुक रहा बालूअवैध करोबारप्रशासन मौनGiridih Dumri sand is stoppingillegal businessadministration silentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





