झारखंड

Giridih: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, खत्म हुआ पूरा परिवार

Admindelhi1
17 May 2025 3:37 PM IST
Giridih: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, खत्म हुआ पूरा परिवार
x
"दर्दनाक हादसा"

गिरिडीह: शनिवार देर रात बगोदर में एक दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार एक पेड़ से टकरा गई और इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। घटना बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदर-सरिया रोड़ पर अम्बाडीह मोड़ के पास हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, छोटकी सरिया के रहने वाले आशीष कुमार बर्णवाल अपनी पत्नी श्वेता बर्णवाल और डेढ़ वर्षीय बेटे पलटू के साथ रांची से सरिया लौट रहे थे।इसी दौरान अम्बाडीह मोड़ के निकट उनकी तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

घटना की सूचना मिलते ही बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को कार से बाहर निकाला। आनन-फानन में सभी को बगोदर सीएचसी ट्रॉमा सेंटर लाया गया लेकिन तब तक श्वेता बर्णवाल और मासूम पलटू की मौत हो चुकी थी। आशीष कुमार गंभीर रूप से घायल थे, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद हजारीबाग रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

Next Story