झारखंड
Giridih: बेंगाबाद में जमीन विवाद में मारपीट, 12 से अधिक घायल
Tara Tandi
13 April 2025 1:33 PM IST

x
Giridih गिरिडीह: जिले के बेंगाबाद इलाके में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. इसमें दोनों ओर से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हैं. घायलों का इलाज सदर अस्पताल, गिरिडीह में करया गया. घटना बेंगाबाद थाना क्षेत्र की छोटकी खरगडीहा पंचायत के मुंडराडीह गांव की है. घायलों में एक पक्ष से लाल मोहम्मद, अफसर अंसारी, मुस्तफा अंसारी, नसरुल अंसारी व मो. इम्तियाज तथा दूसरे पक्ष से मकबूल अंसारी, मो. खुरशीद, शबनम सितारा, सनाउल, इमरान व शहादत शामिल हैं. गांव के लाल मोहम्मद व मकबूल अंसारी (रिश्ते में चाचा-भतीजा) के बीच लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा है.
मिली जानकारी के अनुसार, उक्त जमीन पर गुरुवार को एक पक्ष मकान बना रहा था, जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया और गाली-गलौज की. इसके बाद शुक्रवार की सुबह आपस में कहा-सुनी के बाद नौबत मारपीट तक पहुंच गई. दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई. लाठी-डंडे भी खूब चले. दोनों पक्षों ने बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. बेंगाबाद थाना प्रभारी जीतेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच चल रही है. दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
TagsGiridih बेंगाबादजमीन विवाद मारपीट12 से अधिक घायलGiridih Bengalabadland disputefightingmore than 12 injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





