
x
Giridih गिरिडीह : जमुआ थाना क्षेत्र के पोबी गांव में गुरुवार की रात एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है. पीड़िता एलबी हाई स्कूल में 10वीं की छत्रा है. इस बाबत छात्रा की मां ने जमुआ थाना में आवेदन शिकायत की है. अवेदन में उसने कहा है कि गुरुवार की रात करीब आठ बजे चरघरा निवासी युवक श्याम यादव दो अन्य युवकों के साथ बाइक से मेरी दुकान पर आया. उस समय दुकान पर उसकी बेटी थी. श्याम उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगा. बेटी काफी डर गई और भागकर घर पहुंची. श्याम भी उसके पीछे घर तक आ गया और बेटी के साथ जबर्दस्ती करने लगा.
शोर मचाने पर वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और लोगों ने आरापी युवक श्याम को दबोच लिया, जबकि उसके दोनों साथी बाइक से भाग निकले. ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पुलिस के हवालेकर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है
TagsGiridih छात्रा साथ दुष्कर्म प्रयासआरोपी गिरफ्तारAttempt to rape a Giridih studentaccused arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





