झारखंड
Giridih: शादी का झांसा देकर किशोरी का यौन शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार
Tara Tandi
29 April 2025 7:51 PM IST

x
Giridih गिरिडीह : जिले के देवरी थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर गांव की किशोरी का यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता की लिखित शिकायत पर देवरी थाना पुलिस ने आरोपी गुलाम मुस्तफा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं, पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया है.
किशोरी ने थाने में दिए आवेदन में कहा है कि जुलाई वर्ष 2024 में वह भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के झगरुडीह गई थी. वहां उसकी मुलाकात देवरी थाना क्षेत्र के सुखलजोरिया गांव निवासी आरोपी गुलाम मुस्तफा से हुई. धीरे धीरे दोनों में नजदीकी हुई. इसी दौरान गुलाम मुस्तफा ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया. ऐसा उसने कई बार किया.
पीड़िता ने बताया कि 24 अप्रैल की रात गुलाम मुस्तफा ने फोन कर घर से बाहर आने को कहा. बोला कि चलो कहीं भाग चलें. उसके कहे अनुसार जब वह घर से निकली, तो माता पिता ने देख लिया. अब वह शादी से इंकार कर रहा है. इधर, देवरी थाना के एसई गणेश यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है
TagsGiridih शादी झांसादेकर किशोरीयौन शोषणआरोपी गिरफ्तारGiridih: Sexual exploitation of a teenager by deceiving her in marriageaccused arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





