झारखंड

Giridih: घर से 35 हजार नकद व गहनों की चोरी

Tara Tandi
11 Sept 2024 5:56 PM IST
Giridih: घर से 35 हजार नकद व गहनों की चोरी
x
Giridih गिरिडीह : गांडेय थाना क्षेत्र के घोराजोरी गांव निवासी कमल वर्मा के घर में मंगलवार की रात चोरों ने सेंधमारी कर 35 हजार रुपए नकद व गहनों की चोरी कर ली. चोर बक्से में रखे जमीन के कागजात भी लेते गए. भुक्तभोगी कमल वर्मा ने बताया कि रात में खाना खाकर पति-पत्नी अपने कमरे में सोने चले गए. चोर बगल वाले कमरे में पीछे से सेंधमारी कर अंदर घुसे और ड्रम में रखे 35 हजार रुपए नकद, सोनी की अंगूठी, एक जोड़ी चांदी की पायल व जमीन के कागजात लेकर फराह हो गए. बुधवार की सुबह जब वे सोकर उठे तो घटना की जानकारी हुई. चोर जाते समय घर के पिछवाड़े में कुछ सामान फेंक दिए थे. सूचना मिलते ही गांडेय थाना प्रभारी रघुनाथ सिंह दल-बाल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की.
Next Story