झारखंड
Ghatshila : खडे ट्रक में पीछे से टैंकर ने मारी टक्कर, चालक गंभीर
Tara Tandi
1 Sept 2024 5:55 PM IST

x
Ghatshila घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के अनुमंडल अस्पताल के समीप खड़ा कोयला लदा ट्रक के पीछे रिलायंस पेट्रोल के टैंकर ने रविवार को जोरदार टक्कर मार दिया. इससे टैंकर का चलाक बिहार के नवादा निवासी अशोक यादव गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से स्टेयरिंग में फंसा टैंकर चालक अशोक यादव को किसी तरह बाहर निकाल कर अनुमंडल अस्पताल घाटशिला पहुंचाया गया. अनुमंडल अस्पताल की चिकित्सक डॉ मीरा मुर्मू ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया.
उन्होंने बताया कि चालक अशोक अग्रवाल के एब्डोमेन में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी स्थिति गंभीर है. बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा जा रहा है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि अनुमंडल अस्पताल के समीप एनएच 18 फोर लेन पर अचानक जेएच 10 बीआर 0122 बंद हो गया था. चालक बजरंगी रेवानी मिस्त्री की खोज में गया था. इसी बीच तेज रफ्तार पेट्रोल टैंकर पीछे से आकर जोरदार टक्कर मार दी. समाचार लिखे जाने तक घटना की सूचना पुलिस को नहीं है.
TagsGhatshila खडे ट्रकपीछे टैंकर ने मारी टक्करचालक गंभीरGhatshila standing trucktanker hit from behinddriver seriousजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





