झारखंड
घाटशिला विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को उपचुनाव, आदर्श आचार संहिता लागू
jantaserishta.com
6 Oct 2025 9:24 PM IST

x
Jharkhand झारखंड : पूर्वी सिंहभूम जिले की घाटशिला विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को उपचुनाव होगा। सोमवार को नई दिल्ली में निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसकी घोषणा की गई। बता दें कि यह सीट झारखंड सरकार में मंत्री रहे रामदास सोरेन के निधन के बाद खाली हुई थी। यह विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, घाटशिला उपचुनाव की अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी की जाएगी। नामांकन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर तय की गई है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 22 अक्टूबर को होगी। उम्मीदवार 24 अक्टूबर तक नाम वापस ले सकेंगे। मतदान 11 नवंबर को कराया जाएगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।
झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि उपचुनाव की घोषणा के साथ पूरे पूर्वी सिंहभूम जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है। इस उपचुनाव में निर्वाचन आयोग के कई नए प्रावधान लागू होंगे। पहली बार ईवीएम पर प्रत्याशियों की रंगीन तस्वीरें लगाई जाएंगी ताकि मतदाताओं को उम्मीदवारों की पहचान करने में किसी तरह की दिक्कत न हो। घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में हाल ही में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण किया गया है, जिसमें मतदाताओं की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, घाटशिला उपचुनाव में कुल 2,55,823 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1,24,899 पुरुष और 1,30,921 महिला मतदाता शामिल हैं। इस प्रकार, अनुसूचित जनजाति (एसटी) आरक्षित इस विधानसभा सीट पर महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। विशेष पुनरीक्षण के दौरान पुरुष मतदाताओं में 1,585 और महिला मतदाताओं में 2,871 की वृद्धि दर्ज की गई।
निर्वाचन आयोग ने मतदान केंद्रों के रेशनलाइजेशन पर भी जोर दिया है। अब घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में 218 लोकेशन पर कुल 300 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 12 नए मतदान केंद्र जोड़े गए हैं, जबकि तीन पुराने मतदान केंद्रों का अन्य केंद्रों के साथ विलय किया गया है। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय के अनुसार, चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारु बनाने के लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की टीम इसी हफ्ते घाटशिला का दौरा करेगी। हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली राज्य की मौजूदा सरकार के कार्यकाल में यह पहला उपचुनाव होगा। इसे लेकर राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है।
Tagsझारखंडपूर्वी सिंहभूमघाटशिलाउपचुनाव11 नवंबररामदास सोरेनअनुसूचित जनजाति आरक्षितनिर्वाचन आयोगनामांकन तिथिमतदानमतगणनाआदर्श आचार संहिताईवीएममतदाता संख्यामहिला मतदातामतदान केंद्रप्रशासनिक तैयारीसुरक्षा व्यवस्थाहेमंत सोरेनसियासी हलचलजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





