झारखंड
Garhwa: पत्नी ने पति को जहर देकर मार डाला, पति से ही खरीदवाया था कीटनाशक
Tara Tandi
17 Jun 2025 5:49 PM IST

x
Garhwa गढ़वा: जिले के रंका थाना क्षेत्र में इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या जैसी घटना सामने आई है. यहां बुद्धनाथ सिंह नामक व्यक्ति को उसकी पत्नी सुनीता देवी ने जहर देकर हत्या कर दी. बुद्धनाथ की शादी 11 मई को हुई थी. बुद्धनाथ के परिजनों ने बताया कि शादी के दूसरे दिन ही बुद्धनाथ की पत्नी सुनीता देवी मायके चली गई थी. वहां उसने अपने परिजनों से ससुराल नहीं जाने की बात भी कही थी. मृतक के परिवारवालों के मुताबिक सुनीता को बुद्धनाथ शुरू से ही पसंद नहीं था. वह उसके साथ नहीं रहना चाहती थी.
बुद्धनाथ के ससुराल व घर के लोगों ने इस शादी को बनाए रखने के लिए पूरा प्रयास किया था. 5 जून को दोनों पक्षों के बीच पंचायती के बाद बुद्धनाथ सिंह सुनीता की विदाई कराकर अपने घर ले आया. 12 दिन तक सुनीता किसी तरह बुद्धनाथ के साथ उसके घर में रही. शनिवार को दोनों पति-पत्नी छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज में बाजार करने गए हुए थे. सुनीता के कहने पर बुद्धनाथ ने बाजार से कीटनाशक दवा खरीदी थी. सुनीता ने कहा था कि फसलों में लग रहे कीड़े को मारने के लिए दवा की आवश्यकता है. बुद्धनाथ को यह कहां पता था कि जो कीटनाशक वह खरीद रहा है उसी से उसकी हत्या कर दी जाएगी. सुनीता ने बुद्धनाथ को कीटनाशक देकर मार डाला.
मृतक की मां राजमती देवी के आवेदन पर रंका थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. थाने में दिये आवेदन में मां ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे की हत्या बहू ने कर दी है. उसकी बहू कभी भी उसके बेटे के साथ रहना नहीं चाहती थी. समाज व परिवार के भय से वह ससुराल आ गई थी. वहीं, रंका पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी के आधार पर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. रंका एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह ने कहा कि आरोपी महिला से गहनता से पूछताछ में उसने पति की हत्या की बात स्वीकार कर ली है. माहिल को गढ़वा जेल भेजा जा रहा है.
TagsGarhwa पत्नी पतिजहर देकर मार डालापति खरीदवाया कीटनाशकGarhwa wife killed husband by giving poisonhusband made her buy pesticideजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





