झारखंड

Garhwa: पुलिस ने मारा छापा, अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

Tara Tandi
30 Aug 2024 8:06 PM IST
Garhwa:  पुलिस ने मारा छापा, अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
x
Garhwa गढ़वा : एसपी दीपक कुमार पांडेय के निर्देशानुसार थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार के नेतृत्व में अवैध बालू खनन व परिवहन के विरुद्ध सघन छापामारी अभियान चलाया गया. इस क्रम में पुलिस गनियारी कला से एक अवैध बालू लोड ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले गई. इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि धुरकी पुलिस लगातार अवैध बालू माफिया के विरुद्ध छापामारी कर रही है. इसी क्रम में गनियारी कला से एक अवैध बालू लोड ट्रैक्टर पकड़ा गया है. जिला खनन विभाग को पत्राचार कर, सहायक खनन पदाधिकारी, गढ़वा नंद देव बैठा की शिकायत के आधार पर जब्त ट्रैक्टर के मालिक एवं चालक के विरुद्ध कांड अंकित किया गया है. जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर गनियारी कला के किसी खास व्यक्ति का है. छापामारी दल में एएसआई शैलेंद्र यादव एवं थाना पुलिस बल शामिल थे.
Next Story