झारखंड

Garhwa: नक्सलियों को बड़ा झटका, सुरक्षाबलों ने दबिश देकर बरामद किए विस्फोटक

Tara Tandi
5 April 2025 5:52 PM IST
Garhwa: नक्सलियों को बड़ा झटका, सुरक्षाबलों ने दबिश देकर बरामद किए विस्फोटक
x
Garhwa गढ़वा : गढ़वा पुलिस और सीआरपीएफ 172 बटालियन को नक्सलियों के खिलाफ सफलता हाथ लगी है. शनिवार को नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने भाकपा माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए एक बड़ा जखीरा बरामद किया है.
सुरक्षाबलों ने खपरी महुआ और तुमेरा के जंगलों से एक देशी रिवॉल्वर,एक बम,26 खोखा (हथियारों के खोल),53 जिन्दा गोलियां,दो वॉकी-टॉकी, एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस,चार कोलबेल इलेक्ट्रॉनिक स्विच,सैमसंग का एक टैबलेट बरामद किया है. नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है.
Next Story