झारखंड

राजधानी रांची से गांजा तस्कर गिरफ्तार

Rani Sahu
24 March 2024 11:17 AM GMT
राजधानी रांची से गांजा तस्कर गिरफ्तार
x
रांचीः राजधानी रांची से एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। यह मामला धुर्वा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां लातेहार के चंदवा का रहने वाला युवक कई दिनों से धुर्वा में छिपकर रह रहा था जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी करते हुए युवक को गिरफ्तार किया।

राजधानी रांची से गांजा तस्कर गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार लातेहार से चंदवा पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा बरामद किया था। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।
पूछताछ के दौरान उसने जानकारी दी कि रांची के धुर्वा में एक गांजा तस्कर छुपकर बैठा हुआ है। जिसके बाद चंदवा पुलिस ने धुर्वा पुलिस के सहयोग से तस्कर को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के पास से एक कार भी बरामद किया।
Next Story