
x
जामताड़ा। झारखंड के जामताड़ा जिले में करमाटांड़ पुलिस स्टेशन एरिया के एक गांव में रहने वाली तीन बच्चों की मां से चार युवक तीन माह से गैंगरेप कर रहे थे। चारों ने महिला का वीडियो बना लिया, इसके वायरल करने की धमकी देकर गैंगरेप करते रहे।
महिला काफी दिनों तक डर से इन युवकों की मनमानी सहती रही। बावजूद युवकों ने महिला का वीडियो वायरल कर दिया। पीड़िता ने चारों के खिलाफ करमाटांड़ पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करायी है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि तीन महीने पहले उसके हसबैंड काम करने के लिए गुजरात गये थे। वह घर पर तीन बच्चों के साथ अकेली रह रही थी। मौका पाकर इरफान अंसारी घर में घुसकर रेप किया। इरफान ने साथियों की मदद से वीडियो भी बना लिया। इरफान कुछ दिनों तक वीडियो वायरल कर देने की धमकी देकर रेप करता रहा। इरफान अपने तीन साथियों अब्दुल अंसारी, इश्तिकार अंसारी और मेराज अंसारी को भी यह वीडियो भेज दिया। इसके बाद ये सब मिलकर वीडियो वायरल कर देने की धमकी देकर उसका गैंगरेप करने लगे। इन चारों ने पीड़िता का वीडियो कई और लोगों को भी भेज दिया।
महिला ने घटना की सूचना फोन पर अपने हसबैंड को दी। हसबैंड गुजरात से घर पहुंचे। मामले की जानकारी जामताड़ा एसपी को दी। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर चारों युवकों पर गैंगरेप, जान से मारने की धमकी, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी नागेश्वर साव ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
Next Story





